रांची, मार्च 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज में गुरुवार को झारखंड में एक्वाकल्चर प्रैक्टिसेज और बायो एंटरप्रेन्योरशिप की संभावनाएं विषय पर विशेष सत्र का आयोजन हुआ। पर्ल कल्चर (मोती उत्पादन) पर ऐड-ऑन सर्टिफिकेट कोर्स के छात्र एवं अन्य विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ प्रशांत कुमार दीपक ने विद्यार्थियों को मत्स्य पालन की नई तकनीक, सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कार्यशालाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में मत्स्य पालन कैसे एक महत्वपूर्ण अवसर बन सकता है। मौके पर रजिस्ट्रार फादर डॉ प्रभात सोरेंग, डॉ रितेश कुमार शुक्ला, प्रगति बनर्जी, डॉ शिव शंकर प्रसाद, डॉ मनोज और डॉ राकेश उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.