नोएडा, जनवरी 27 -- नोएडा। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना और संविधान क्लब के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मतदान के महत्व और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी। इसके बाद पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें आर्या कुमारी ने पहला, स्नेहा कुमारी ने दूसरा और अंतरा गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंत में विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाकर जागरुकता रैली निकाली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...