जौनपुर, फरवरी 21 -- जौनपुर, संवाददाता। स्वीप गतिविधियों के तहत शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। इसमें छात्रों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए सभी पात्र युवाओं से मतदाता बनने का आह्वान किया। छात्राओं को विशेष रूप से जिम्मेदारी दी गई कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदाता बनने के लिए प्रेरित करें। विद्यार्थियों को ईसीआई नेट ऐप डाउनलोड कराते हुए मतदाता शपथ भी दिलाई गई। प्राचार्य मनीष कुमार पाल ने बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा या जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे फार्म-6 भरकर बीएलओ को दें या ऑनलाइन आवेदन करें। जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर सैय्यद मो. मुस्तफा ने छात...