गया, मई 19 -- छात्रों के कौशल को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने को लेकर सोमवार को गया कॉलेज में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रबंधन विभाग में बजाज फिन्सर्व सीपीबीएफआई को लेकर आयोजित प्रशिक्षण में छात्रों को बैंकिंग, बीमा व वित्तीय सेवाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। कॉलेज के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस सत्र में विद्यार्थियों को यह विस्तार से बताया गया कि सीपीबीएफआई कार्यक्रम उनके करियर विकास में कैसे सहायक सिद्ध हो सकता है। यह कोर्स एनसीवीईटी से मान्यता प्राप्त है और छात्रों को चार क्रेडिट अंक प्रदान करता है। यह उनकी अकादमिक योग्यता में जुड़ता है। प्राचार्य डॉ. सतीश सिंह चंद्र ने कहा कि छात्रों को उद्योग के अनुरूप प्रशिक्षित करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ये कार्यक्रम इसी दिशा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.