रामपुर, फरवरी 22 -- रामपुर। कृष्णा विहार स्तिथ किड्जी स्कूल के बच्चों को स्कूल प्रबंधन दृारा शनिवार को रजा लाइब्रेरी का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान बच्चों को बत्रजा लाइब्रेरी के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि रजा लाइब्रेरी एक ऐतिहासिक ज्ञान का खजाना है, जिसे 1774 में नवाब फैज़ुल्ला खान ने स्थापित किया था। यह बच्चों के लिए नवाबों के शाही दौर की अनमोल पांडुलिपियों, रंगीन लघु चित्रों, और पुराने खगोलीय उपकरणों को देखने का एक अद्भुत स्थान है, जो भारतीय संस्कृति और इतिहास का संगम दिखाता है। साथ ही बच्चों को लाइब्रेरी में मौजूद अनेक पुरानी पुस्तकों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पुस्तकालय का भ्रमण छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक और रचनात्मक अनुभव होता है, जो उनमें पढ़ने की आदत विकसित करता है। इस फील्ड ट्रिप से बच्चों को प्लेसेस अराउंड अस ...