बुलंदशहर, फरवरी 5 -- गर स्थित मातृशक्ति विद्या मंदिर में राजकीय यूनानी अस्पताल द्वारा शिविर लगाकर छात्रों को आयुर्वेद के लाभ बताए और दर्जनों छात्रों की जांच कर आवश्यक दवाईयां वितरित की गई। यूनानी अस्पताल प्रभारी डॉ. उजमा चिश्ती ने बताया कि आयुर्वेद आपके द्वार के तहत स्कूल में निशुल्क जांच कैंप लगाया गया। जिसमें एक सौ पचास छात्र छात्राओं की जांच कर उपचार दिया गया। साथ ही आयुर्वेद का जीवन में महत्व बताया। डॉ उजमा ने छात्रों को बताया चॉकलेट का सेवन स्वस्थ के लिए हानिकारक है। प्रत्येक छात्र को योग अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनीष कुमार, कछिद सिंह, अजय सिंघल सहित समस्त स्कूल स्टाफ व चिकित्सक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.