रायबरेली, मार्च 6 -- रायबरेली, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) रायबरेली छात्रों को डिजाइन में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। उन्हें बताया कि इस विधा में भी बेहतर करियर बनाकर अपना भविष्य संवारा जा सकता है। इसके लिए निफ्ट प्रबंधन 38 जिलों में कार्यक्रम करने की रणनीति बनाई है। होली बाद ये कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) रायबरेली में यूजी और पीजी कोर्सेज चलते हैं। वर्तमान में करीब 500 छात्र यहां पर पढ़ाई कर रहे हैं। इस बड़े संस्थान का स्थानीय लोगों को लाभ नहीं मिल पाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले बच्चों को निफ्ट के बारे में जानकारी नहीं होती है। उन्हें यह नहीं पता होता है कि फैशन व डिजाइन में भी करियर बनाया जा सकता है। अब ऐसे छात्रों को जागरूक करने और इस क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.