नैनीताल, फरवरी 3 -- भवाली, संवाददाता। छात्रों से अग्रिम शुल्क लेकर पीजी खाली कराने के मामले में छात्रों और पीजी संचालक के बीच समझौता हो गया है। पुलिस ने संचालक को बुलाकर धनराशि लौटाने को कहा है। एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि संचालक को छात्रों की बकाया धनराशि पांच माह में देने को कहा है। दोनों पक्षों समझौता हो गया है। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल के 38 छात्रों ने बीते शनिवार को कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए पीजी संचालक पर आरोप लगाए कि एक वर्ष का अग्रिम शुल्क लेने के बाद अचानक 30 जनवरी को पीजी खाली करने को कहा गया। छात्रों ने 31 जनवरी को थाना भवाली में घटना की सूचना दी, जिस पर 1 फरवरी को सुबह 10 बजे तक शेष धनराशि चेक से लौटाने की बात कही गई। आरोप है कि पीजी संचालक ने न तो धनराशि लौटाई और न ही थाने पहुंचा। ऐसे में धनराशि व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.