गाज़ियाबाद, दिसम्बर 3 -- गाजियाबाद। मॉडल टाउन स्थित एमएमएच कॉलेज में बुधवार को विधि विभाग ने एडवोकेट्स डे मनाया। इसमें छात्रों को प्रोफेशनल जिम्मेदारी और समाज में कानून की भूमिका के बारे में बताया गया। साथ ही कानूनी पेशे की गहरी समझ विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रो. अपर्णा मल्होत्रा ने नैतिकता, एकता और निष्ठा की महत्ता पर प्रकाश डाला। डॉ. नैपाली ने अदालत में वकीलों की जिम्मेदारियों को समझाया और प्रोफेशनल कंडक्ट, कोर्ट की अवमानना तथा भारतीय कानून के महत्वपूर्ण प्रावधानों पर चर्चा की। डॉ. उमेश कुमार ने क्लाइंट और समाज के प्रति वकीलों की जिम्मेदारियों पर बात की। इस मौके पर प्रो. सीमा शर्मा, प्रो. रीमा अग्रवाल, डॉ. पूनम चौधरी, प्रीति रावत और कशिश चौधरी ने भी अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.