औरैया, जनवरी 3 -- अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा एसपीईएल (स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरियंस्ड लर्निंग) कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में स्कूली और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की संरचना, दायित्वों और कार्यशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस एक अनुशासित बल है, जिसकी कार्यप्रणाली कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनता की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर आधारित है। विद्यार्थियों को जनपद स्तर पर स्थित विभिन्न पुलिस प्रतिष्ठानों की भूमिका, राज्य स्तरीय पुलिस इकाइयों के कार्य, पुलिस यूनिफॉर्म का महत्व और अनुशासन के बारे में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.