बदायूं, मार्च 19 -- क्षेत्र के एक गांव में निजी विद्यालय के शिक्षक द्वारा दो छात्रों को पीटने के मामले में पुलिस ने मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने सीओ से शिकायत किए जाने के बाद रिपोर्ट दर्ज की है। खैरी गांव की रहने वाले साहिद की पत्नी नसतईन ने बताया कि उनके दो बेटे जीशान व महरबान नगला डल्लू गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। दोनों छात्रों को शिक्षक ने गालीगलौज कर बेरहमी से पिटाई की और दोनों छात्रों को स्कूल से भाग दिया। शिक्षक की पिटाई से दोनों छात्रों को गंभीर चोटें आई। जिस पर छात्रों की मां नसतईन ने बिल्सी कोतवाली पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर सोमवार को दोनों बेटों को लेकर नसतईन सीओ से शिकायत करने पहुंची जहां सीओ के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.