कटिहार, फरवरी 22 -- समेली,एक संवाददाता मध्य विद्यालय मलहरिया में सुरक्षित शनिवार के तहत, बच्चों को वायु, जल, और ध्वनि प्रदूषण के नियंत्रण व इससे बचाव की जानकारी दी गई। इससे संबंधित मॉक ड्रिल कराया गया। प्रधान शिक्षक मृत्युंजयम के नेतृत्व में फोकल शिक्षक के द्वारा वायु प्रदूषण से सुरक्षा हेतु कचरा को यहां वहां नहीं जलाने, खाना पकाने हेतु रसोई गैस का उपयोग करने की सलाह दी गई। पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक पेड़ लगाने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने, और बिजली बचाने (ऊर्जा के पुनर्नवीनीकरण) पर जोर देने देने तथा स्वच्छता और कचरा प्रबंधन कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाय उचित कंटेनरों में संग्रहित करने के बारे में बताया गया। स्वास्थ्य संबंधी उपाय में प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए एंटीऑक्सीडेंट युक्त भोजन की सलाह दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.