मेरठ, फरवरी 8 -- हस्तिनापुर। हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा 12 के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना हेतु विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों के साथ वैदिक हवन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय चेयरमैन एसपी सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु राजवंशी ने किया। चेयरमैन एसपी सिंह ने कहा कि छात्रों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। जूनियर छात्रों ने गीत, नृत्य, कविता एवं अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...