काशीपुर, अगस्त 28 -- काशीपुर, संवाददाता। पुलिस ने स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव व यातायात नियम के प्रति जागरूक किया। साथ ही पुलिस के अधिकारियों के द्वारा छात्रों व आम जनता को विभिन्न जानकारियां दी गई। गुरुवार को मानपुर रोड स्थित उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज के प्रेक्षा गृह में साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम हुआ। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने डिजिटल अरेस्ट, ई-सिम, ऑनलाइन चालान फ्राड, एपीके फाइल, फर्जी शॉपिंग वेबसाइट के संबंध में छात्रों को जानकारी देकर जागरूक किया। सीओ दीपक सिंह ने छात्रों को नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताया। एएनटीएफ के प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडे ने ड्रग्स की रोकथाम व दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी दी। यातायात निरीक्षक जितेंद्र पाठक ने यातायात नियमों व चिह्नों की जानकारी दी। अंत में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने छात्रों ...