अल्मोड़ा, फरवरी 21 -- राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस की ओर से लगे स्वयंसेवियों ने पौधारोपण किया। बौद्धिक सत्र में नशा उन्मूलन व जनजागरूकता पर हुए कार्यक्रम में नशा मुक्त समाज बनाने के लिए प्रेरित किया। यहां प्राचार्य डॉ. डीसी पंत, डॉ. उपासना शर्मा, एंटी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी डॉ. अंचलेश कुमार, डॉ. सुमन गढ़िया, डॉ. हेमचंद दुबे, प्रो. नाजिश खान, डॉ. भावना पंत, डॉ. अंजुम अली, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. प्रेमलता त्रिपाठी, डॉ. राजेश प्रसाद, डॉ. प्रकाश चंद्र, डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. विपिन चंद्र सुयाल, डॉ. भगवती प्रसाद बहुगुणा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...