औरैया, अक्टूबर 30 -- नए आपराधिक कानूनों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सहार थाना प्रभारी रमेश सिंह ने गुरुवार को दो विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहार और मां शारदा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज पुर्वातरा सहार में पुलिस टीम के साथ पहुंचकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। थाना प्रभारी ने छात्रों को बताया कि भारतीय न्याय संहिता 2023 लागू हो चुकी है, जिसने अब भारतीय दंड संहिता का स्थान ले लिया है। यह बदलाव आधुनिक समाज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। उन्होंने कहा कि नए कानून का उद्देश्य औपनिवेशिक काल के कानूनों को हटाकर समयानुकूल और पीड़ित केंद्रित न्याय व्यवस्था स्थापित करना है। उन्होंने समझाया कि इस संहिता में कई बड़े बदलाव शामिल हैं। राजद्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.