नैनीताल, जनवरी 13 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर में मंगलवार को मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान छात्रों को विभिन्न जा नकारी दी गई। मुख्य वक्ता बीडी पांडे अस्पताल की डॉ. गरिमा कांडपाल ने कहा कि नकारात्मक विचारों को नियंत्रित करना चाहिए। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। नोडल अधिकारी प्रो.एलएस लोधियाल, प्रो.ललित तिवारी ने कहा कि मस्तिष्क का स्वस्थ एवं सकारात्मक रहना आवश्यक है। परिसर निदेशक प्रो.नीता बोरा शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क बनता है। डॉ.सुरेश पांडे ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय एवं समिति के कार्यक्षेत्र की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. दिव्या पांगती, डॉ. चेतना मेहरा, डॉ. संतोष कुमार, डॉ.मंजू तिवारी रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.