रुद्रपुर, फरवरी 5 -- रुद्रपुर। एएन झा इंटर कॉलेज में गुरुवार को यूनिटी लॉ कॉलेज रुद्रपुर की ओर से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कॅरियर काउंसलिंग आयोजित की गई। काउंसलिंग सत्र में प्रधानाचार्य दयाशंकर पांडे ने कहा कि सही मार्गदर्शन और समय पर लिया गया निर्णय ही सफल भविष्य की कुंजी है। उन्होंने यूनिटी लॉ कॉलेज की टीम का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। यूनिटी लॉ कॉलेज की ओर से डॉ.एमएस भंडारी, डॉ.पवन कुमार एवं नेहा फुटेला ने विद्यार्थियों को विभिन्न कॅरियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं, कानून शिक्षा और कौशल विकास के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...