लखनऊ, अगस्त 30 -- लखनऊ। तेलीबाग बाजार स्थित फैज कंप्यूटर परिसर में शनिवार को पीजीआई कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क के पुलिस कर्मियों ने विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। इस अभियान में छात्रों को साइबर अपराधों से बचने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। पुलिस कर्मियों ने बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करे। क्योंकि इससे आपके डिवाइस की हैकिंग हो सकती है। अपने ओटीपी और व्यक्तिगत जानकारी को किसी के साथ साझा न करें। इस जागरूकता अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.