मिर्जापुर, फरवरी 1 -- जिगना,हिन्दुस्तान संवाद। भू-गर्भ जल संरक्षण अभियान के तहत शनिवार को क्षेत्र के गोनौरा गांव स्थित यूपीएस के बच्चों को जल संचयन का संकल्प दिलाया गया। जल है तो कल है का मंत्र दिया गया। सहायक अध्यापक विनोद कुमार ने बूंद-बूंद से होगा भू-जल स्रोतों का संरक्षण,आओ मिलकर दृढ़ संकल्प लें सब जन इसी क्षण,जल ही जीवन है-जल है तो कल है का संकल्प दिलाया। साथ ही स्नान के दौरान अधिक पानी का इस्तेमाल नहीं करने, कपड़ों की धुलाई के समय बहते पानी का प्रयोग न करने, साबुन व शैंपू लगाते समय शॉवर को बंद करने की सीख छात्रों को दी गई। भूगर्भ जल विभाग के मंडल प्रभारी सहायक अभियंता स्वप्निल कुमार राय ने बताया कि जल संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इस दौरान सहायक अध्यापक राजेन्द्र प्रसाद, अरुण यादव, श्याम कुमारी, कल्पना द्विवेदी, ...