विकासनगर, अप्रैल 10 -- देहरादून। शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में इंफोसिस स्प्रिंग बोर्ड के सहयोग से कम्प्यूटर साइंस विभाग की ओर से ऑनलाइन फ्री स्पेशलाइजेशन कोर्स का विद्याथियों के लिए आयोजन किया गया। इस दौरान इंफोसिस स्प्रिंग बोर्ड की तरफ नेहा अंतिल ने तकनीकी शिक्षा और नवाचार के बारे में बताया। कार्यक्रम में छात्रों ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपने प्रश्नों का उत्तर प्राप्त कर जिज्ञासा को शांत किया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न कोर्सों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर कम्प्यूटर साइंस विभाग के हेड सरताज खान ने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन आगे भी होते रहेंगें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.