बक्सर, दिसम्बर 6 -- युवा के लिए ----- बोले प्राचार्य राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ छात्र-अभिभावक व शिक्षकों की बैठक भविष्य के लिए अपनाई जा रही शिक्षण रणनीतियों के बारे में अवगत कराया फोटो संख्या- 25, कैप्सन- शनिवार को अभिभावकों से बातचीत करते इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षक। बक्सर, हमारे संवाददाता। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को एक दिवसीय छात्र-अभिभावक व शिक्षकों के बीच सफलतापूर्वक बैठक हुई। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक विकास, व्यक्तित्व निर्माण और अभिभावकों व शिक्षकों के बीच संवाद को सुदृढ़ करना था। बैठक के दौरान अभिभावकों को छात्रों के प्रदर्शन, सीखने की गति, प्रगति, चुनौतियों और सुधार क्षेत्रों से अवगत कराया गया। कॉलेज के सभी विभागों के विभागाध्यक्षों ने भी अभिभावकों के साथ विस्तृत बातचीत की। उनकी बातें सुनीं और छात्रो...