फरीदाबाद, दिसम्बर 5 -- फरीदाबाद। मानव सेवा समिति ने शुक्रवार को राजकीय प्राइमरी पाठशाला प्रेम नगर में वर्दी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महापौर प्रवीण जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। इस दौरान 101 जरूरतमंद विद्यार्थियों को जर्सी व जूता जुराब प्रदान की। महापौर प्रवीण बत्रा ने कहा कि पढ़ाई से वंचित बच्चों को खोज कर उनको साक्षर बनाना उसके बाद उन्हें सरकारी स्कूल में दाखिला कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्हें यह जानकर बहुत खुशी हुई कि शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था मानव सेवा समिति पिछले 26 साल से यह सराहनीय कार्य कर रही है, इसके लिए संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्य बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में पार्षद नीलम बरेजा, खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह व बृजलता गुप्ता समाजसेविका ने बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लिया। समिति के अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.