देवरिया, नवम्बर 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के एक प्रतिष्ठित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एक मैरेज हॉल में फ्रेशर पार्टी का आयोजन कर भोजपुरी के अश्लील गाने पर डांस करने के मामले में महाविद्यालय के नियंता मण्डल मण्डल ने प्रारंभिक जांच में छ: छात्रों को चिन्हित किया है। चिन्हित किए गए इन छात्रों के अभिभावकों को नोटिस भेजकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। शहर के एक महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं की ओर से 7 अक्तूबर को शहर में स्थित एक मैरेज हॉल में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें मंच पर महाविद्यालय के नाम का एक पोस्टर लगाकर छात्र-छात्राओं ने भोजपुरी के कई अश्लील गीतों पर डांस किया। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद महाविद्यालय में खलबली मच गई। महाविद्यालय के प्राचार्य ने वीडियों के जांच के लिए महाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.