नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, रोजगार और युवाओं की सहभागिता को केंद्र में रखा गया है। शिक्षा में 1,39,389 करोड़ रुपये तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में 1,04,599 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पिछले वर्षों की तुलना में यह बढ़ोतरी न केवल अवसंरचना विस्तार में सहायक होगी, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को व्यापक बनाने में भी सहायक सिद्ध होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...