नोएडा, जनवरी 15 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में छात्रों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस मामले में बुधवार रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से करीब 25 लाख रुपये का 102 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। ग्रेटर नोएडा एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि नॉलेज पार्क थाना पुलिस को बुधवार की रात एक टैक्सी में गांजा लेकर जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने एक्सपो मार्ट के समीप संदिग्ध कार को रोक लिया। पुलिस ने जांच की तो टैक्सी से करीब 102 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने टैक्सी में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मैनपुरी निवासी रिंकू यादव, बदायूं निवासी संजीव साहू और बिहार निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी नोएडा और...