गाज़ियाबाद, जनवरी 16 -- गाजियाबाद। पावर जन सेवा समिति ने शुक्रवार को पांडव नगर स्थित पीकेयू विद्यालय में छात्रों को गर्म कपड़े और जूते वितरित किए। समिति के अध्यक्ष बीएस शर्मा ने कहा कि स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। सभी को इन बच्चों की मदद करनी चाहिए। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष डीके अरोड़ा, आरपी गुप्ता, सचिव आरएन लाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...