शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) और स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को भी अब खान एकेडमी के माध्यम से गणित व विज्ञान में दक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए जिले के 37 एडेड स्कूलों के छात्रों को लिया जाएगा, इसके लिए स्टेम कार्यक्रम के अंतर्गत ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। अब तक यह प्रशिक्षण जिले में पिछले सत्र से 59 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को ही मिल रहा था। वर्तमान शैक्षिक सत्र 2025-26 से एडेड और स्ववित्तपोषित विद्यालयों को भी इस योजना में शामिल किया जा रहा है। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब के नियमित उपयोग पर जोर देते हुए डीआईओएस के लिए दिशा निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...