बाराबंकी, फरवरी 3 -- सिरौलीगौसपुर। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बिरौली द्वारा ट्रेनिंग एंड पेयरिंग प्रोग्राम के अंतर्गत सहयोगी डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेज एवं थाना कोतवाली सफदरगंज का भ्रमण कराया गया। जिसमें विद्यालय के 50 बच्चों को चयनित करते हुए शैक्षिक भ्रमण कराया गया। जिसमें विद्यालय के छात्रों ने इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज के लाइब्रेरी का अवलोकन किया। कोतवाली के विभिन्न पटलों पर जाकर कोतवाल व अन्य कर्मचारियों से विभिन्न पटलों का अवलोकन करते हुए बहुत सारी जानकारी प्राप्त की। प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र, सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार, दुर्गेश कुमार, राकेश कुमार, राहुल गुप्ता, कुलदीप सिंह त्यागी, सुमन सिंह भी इसमें शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...