आगरा, जनवरी 30 -- नगर निगम की ओर से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में छत्ता जोन के वार्ड संख्या 13 स्थित संभू नगर में कम्युनिटी ट्रिगरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत नगर निगम की सहयोगी संस्था म्यूज फाउंडेशन द्वारा एसडी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को कूड़ा प्रबंधन और कम्पोस्टिंग के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्रों को सोर्स सेग्रीगेशन यानी कूड़े को स्रोत पर ही अलग-अलग करने के महत्व को समझाया गया। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि कूड़े का सही ढंग से पृथक्करण न होने पर पर्यावरण प्रदूषित होता है, जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलती हैं। बच्चों को यह भी समझाया गया कि कूड़ा खुले में फेंकने से न केवल गंदगी बढ़ती है, बल्कि जल, वायु और भूमि प्रदूषण भी होता है।...