मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर। ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय में शुक्रवार को प्राचार्य प्रो. ममता रानी ने शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों के साथ बैठक की। प्राचार्य ने कहा कि छात्रों को कक्षा में नियमित आना अनिवार्य है। छात्रों का सर्वांगीण विकास हो, इसलिए महाविद्यालय का क्रीड़ा विभाग मुस्तैदी से कार्य करें। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय अपनी क्षमता का विकास करते हुए डिजिटल दुनिया में मजबूती से कदम रख चुका है। इसके तहत महाविद्यालय का ऑनलाइन स्टूडियो कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रत्येक विभाग को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग की ओर से छात्रोपयोगी अतिथि व्याख्यानमाला करवाएं। छात्रों को महाविद्यालय ड्रेसकोड अपनाने के लिए प्रेरित करें। छात्रों की एकरूपता उनके अध्ययन का नवीन मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने एनसीसी एवं एनएसएस के छात्रों क...