रांची, अप्रैल 20 -- रांची। होली चाइल्ड स्कूल में ऑटिज्म जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। उप प्राचार्य श्याम किशोर मेहता और विद्यालय की काउंसलर हरप्रिय प्रधान ने ऑटिज्म के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। इसके लक्षण और प्रभावित होनेवाले बच्चों के व्यवहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेष अतिथि डॉक्टर सना अहमद ने विद्यार्थियों को इसके उपचार और जीवन शैली किस प्रकार रखनी चाहिए, इसके बारे में जानकारी दी। प्राचार्य आरती दयाल ने कहा कि यह कार्यक्रम जागरुकता के लिए अहम होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.