मधुबनी, जनवरी 8 -- लखनौर, निज प्रतिनिधि। लखनौर प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दीप का 32 बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नितिन झा ने गुरुवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था,अनुशासन, भौतिक संसाधनों एवं एनसीसी प्रशिक्षण की संभावनाओं का गहन मूल्यांकन किया। कर्नल नितिन झा ने विद्यालय को एनसीसी यूनिट खोलने के लिए योग्य पाये जाने की बात बताई तथा एनसीसी यूनिट की स्थापना के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान करने की बात कही। उन्होंने एनसीसी यूनिट की औपचारिक स्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए सेक्टर मुख्यालय, मुजफ्फरपुर को पत्र भी प्रेषित कर देने की बात बताई। यह विद्यालय झंझारपुर अनुमंडल का पहला हाई स्कूल होगा जहां छात्रों को एनसीसी आर्मी विंग का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। एनसीसी यूनिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.