हरिद्वार, नवम्बर 12 -- उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के सहयोग से नेचर इंटरनेशनल हाई सेकेंडरी स्कूल, अतमलपुर बोगला में बुधवार को छात्रों को एचआईवी संक्रमण की रोकथाम, उपचार की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को एचआईवी संक्रमण के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि एचआईवी से संबंधित मिथकों को तोड़ना और सही जानकारी देना जरूरी है। जागरूकता ही इस बीमारी की रोकथाम का सबसे प्रभावी उपाय है। वक्ताओं ने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों के साथ भेदभाव खत्म कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के उद्देश्यों पर भी चर्चा हुई, जिसमें युवाओं को सही और ज्ञानवर्धक जानकारी देकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.