रुडकी, अगस्त 22 -- चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11 और 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। हिमांशु गुप्ता मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आज के समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और दैनिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने और एआई के सकारात्मक उपयोग से भविष्य निर्माण पर बल दिया। विद्यालय प्रशासन ने यह व्याख्यान अनिवार्य रूप से सभी विद्यार्थियों के लिए रखा ताकि वह इस विषय के महत्व को समझ सकें। व्याख्यान के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे। विद्यालय प्रबंधक अभिषेक चंद्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने में सहायक सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.