रांची, जुलाई 23 -- रांची। बुंडू स्थित साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल में बुधवार को अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी भलेरियन खलखो, प्रधान अग्निक चालक विनोद कुमार और अग्निक चालक रहमत अंसारी ने विद्यालय परिसर में आग लगने की स्थिति में किए जाने वाले त्वरित उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आपात स्थिति में सुरक्षित बचाव, आग बुझाने के प्राथमिक तरीके और अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी। मौके पर प्राचार्य सुभाष कुमार पाटनी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...