रिषिकेष, फरवरी 24 -- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायवाला में फायर फाइटिंग एक्सटिंग्विशर के प्रयोग का डेमो प्रदर्शित किया गया। जिसके जरिए छात्र छात्राओं को आग लगने के कारणों, आग के प्रकार तथा विभिन्न फायर एक्सटिंग्विशरों के सही उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। मंगलवार को विद्यालय में विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फायर फाइटिंग एक्सटिंग्विशर के प्रयोग का डेमो प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने आग लगने के कारणों, आग के प्रकार तथा विभिन्न फायर एक्सटिंग्विशरों के सही उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। डेमो के अंतर्गत एक्सटिंग्विशर चलाने की विधि को व्यवहारिक रूप से समझाया गया तथा कुछ विद्यार्थियों ने स्वयं इसका प्रयोग कर अनुभव प्राप्त किया। प्राचार्य रीता इंद्रजीत ने कहा कि कार्यक्र...