नोएडा, अगस्त 13 -- ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में बुधवार को विश्व अंगदान दिवस को मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अंगदान के महत्व के बारे में बताना और लोगों को जीवन के लिए अपने अंगदान करने के संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित करना था। डा. रंजना वर्मा ने शिक्षण उद्देश्यों के लिए शव दान पर एक जागरूकता सत्र किया, जिसमें चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान में दान किए गए शरीर की भूमिका के बारे में बताया। एमबीबीएस छात्रों को अंगदान की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा जिम्स ने कैलाश इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के छात्रों के लिए बुधवार को बुनियादी जीवन रक्षक (बीएलएस) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम जिम्स निदेशक डा. ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता के नेतृत्व में और जिम्स विद्या सेतु पहल के एक भाग के रूप में आयोजित किया गय...