मधुबनी, फरवरी 1 -- मधुबनी,निज संवाददाता। जिले में इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा सोमवार दो फरवरी से शुरू होने जा रही है। परीक्षा को लेकर जिलेभर से छात्र-छात्राएं पहले ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों के आसपास पहुंचने लगे हैं। खासकर जिला मुख्यालय में इन दिनों छात्रों और उनके परिजनों की भारी भीड़ देखी जा रही है। परीक्षा केंद्रों के समीप किराये के कमरे लेने के लिए छात्र-छात्राओं की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे शहर की रौनक के साथ-साथ भीड़ भी काफी बढ़ गई है। परीक्षा में शामिल होने आए कई छात्र-छात्राओं ने बताया कि समय से केंद्र तक पहुंचने और किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए वे दो-तीन दिन पहले ही जिला मुख्यालय में आ गए हैं। शहर मे कमरों की बढ़ी मांगबाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। इसके चलते शहर के होटल, लॉज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.