फतेहपुर, दिसम्बर 11 -- फतेहपुर। सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित शहर के जीटी रोड स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल विद्यालय में स्पोर्टिका-3 खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सीडीओ पवन कुमार मीना एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने फीता काट कर किया। विद्यालय का मैदान खेल भावना और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर दिखा। खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ छात्रों ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति पर आधारित नृत्य एवं कलात्मक प्रस्तुतियां भी दी। जिसकी हर किसी ने सराहना की। खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, बास्केटबॉल, शतरंज, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन, जोश और खेलभावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दर्शकों ने भी उत्साहपूर्वक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। बाद में विजयी प...