बलिया, फरवरी 12 -- बेल्थरारोड। क्षेत्र के प्रभावती बलिराम इंटर कॉलेज सरया डीहू भगत के 12वीं के छात्र-छात्राओं को आयोजित समारोह में बुधवार को विदाई दी गई। प्रधानाचार्य हरिकिशुन यादव ने बारहवीं के छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा की परीक्षा में अच्छे नंबर से पास कर छात्र विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। 12वीं की छात्रा गोल्डन यादव ने विदाई गीत गाकर वाहवाही लूटी। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...