किशनगंज, सितम्बर 3 -- पोठिया, निज संवाददाता पोठिया प्रखंड अंतर्गत मत्स्यकी महाविद्यालय अर्राबाड़ी के सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर पद्मश्री डॉ. एस अयप्पन मत्स्य संग्रहालय का भव्य उद्घाटन मंगलवार को किया गया। कुलपति डॉ. इंदरजीत सिंह के उपस्थिति में मुख्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति डॉ. रामेश्वर सिंह के कर कमलों द्वारा संग्रहालय का उद्घाटन किया गया। मत्स्य संग्रहालय का नामकरण देश के महान मत्स्य वैज्ञानिक एवं आईसीएआर के पूर्व महानिदेशक पद्मश्री डॉ. एस अयप्पन के नाम पर किया गया। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की पूर्व प्रथम महिला उषा सिंह एवं विश्वविद्यालय की वर्तमान प्रथम महिला सविता चौधरी भी मौके पर मौजूद रहीं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रमन कुमार त्रिवेदी, निदेशक, छात्र कल्याण डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.