पटना, जनवरी 11 -- बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के सभी सरकारी व निजी दोनों विद्यालयों में नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने, विद्यार्थियों के लिए मुफ्त या रियायती स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने व मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग कार्यक्रम शुरू करने की मांग की। निजी विद्यालयों को भी राज्य की स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया। एसोसिएशन के सचिव प्रेम रंजन के नेतृत्व में हुई मुलाकात में छात्रों की शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों को उजागर किया गया। बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.