भागलपुर, दिसम्बर 17 -- प्रखंड के कपसौना स्कूल के छात्रों के लिए पक्की सड़क तक उपलब्ध नहीं है। गांव में पक्की सड़क उपलब्ध है, लेकिन गांव से स्कूल जानेवाली सड़क आज भी कच्चीनुमा है। कारण है कि बहुत पहले यह सड़क बनी थी, लेकिन आज टूटकर बिल्कुल खराब हो गई है। बरसात के दिनों में छात्रों और शिक्षकों को स्कूल तक करीब 500 मीटर तक जाने में भारी कठिनाई उठानी पड़ती है। जबकि एक ही कैंपस में प्राथमिक विद्यालय से लेकर उच्च विद्यालय तक की शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है। यही नहीं, इसी कैंपस में कन्या प्राथमिक विद्यालय भी स्थित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...