दरभंगा, फरवरी 20 -- दरभंगा। दरभंगा मेडिकल कॉलेज (डीएमसी) के 101वें स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। इस उपलक्ष्य में डीएमसी लिटरेरी सोसायटी की ओर से गुरुवार को आयोजित प्रतियोगिताओं में मेडिकल छात्र-छात्राओं ने अपनी अतिरिक्त प्रतिभा का दम दिखाया। फेस पेंटिंग व चित्रकारी में छात्र-छात्राओं के रचनात्मक प्रदर्शन से सीनियर चिकित्सक अभिभूत दिखे। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डॉ. यूसी झा ने बताया कि को कैरिकुलर एक्टिविटी (सह पाठ्यचर्या गतिविधियां) मेडिकल छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यक है। इससे पठन-पाठन की मानसिक थकान नहीं होती और पढ़ाई के लिए अतिरिक्त ऊर्जा मिलती है। मौके पर सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. सुशील कुमार, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, डॉ. गौड़ी शंकर झा, डॉ. भारत कुमार आदि ने भी छात्रों की हौसला अफजाई की।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.