सीतापुर, जनवरी 22 -- सीतापुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में गुरुवार को सपा के संस्थापक सदस्य, प्रखर समाजवादी चिन्तक छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र की 17वीं पुण्यतिथि पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्व. जनेश्वर मिश्र के चित्र पर जिला अध्यक्ष, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करके अपने श्रध्दासुमन अर्पित किये। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जी को आजाद भारत के विकास की राह समाजवादी सपनों के साथ आगे बढ़ने में दिखी। छात्रों के मुद्दे पर उन्होंने कई आंदोलन छेड़े। जिसमें छात्रों ने उनका बढ-चढ़कर साथ दिया। 1967 में उनका राजनैतिक सफर शुरू हुआ। वह जेल में थे, तभी लोकसभा का चुनाव आ गया। छुन्नन गुरू व सालिगराम जायसवाल ने उन्हें फूलपुर से विजय लक्ष्मी पंडित के खिलाफ चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.