कन्नौज, अप्रैल 2 -- कन्नौज। स्कूल चलो अभियान के तहत पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बेहरिन में नव प्रवेशी कक्षा एक से पांच तक के बच्चों का माल्यार्पण कर स्टेशनरी किट व कक्षा चार से आठ तक के बच्चों को माल्यार्पण कर नवीन पाठयपुस्तकें वितरण किया गया। परिषदीय विद्यालयों में अधिक संख्या में बच्चों को दाखिले को लेकर जागरुक किया। जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने कहा कि नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है। लगनशील होकर प्रयास करें कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहने पाए। शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन विद्यालयों में कराएं। शिक्षक अपने-अपने दायित्वों का निर्वाहन करते हुए स्कूल में न्यायसंगत, समावेशी और आनंदमय वातावरण में बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा दें। छात्रों के भविष्य और विकास के लिए निरंतर हर संभव प्रयास करें। विद्यालयों में शिक्षक और बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.