मधुबनी, दिसम्बर 14 -- बिस्फी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसौनी बालक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय परसौनी दक्षिण में किट वितरण किया गया। वर्ग प्रथम से 12वीं तक के छात्रों के बीच किट एवं नोट बुक का वितरण विद्यालय प्रभारी कलीम अहमद एवं चुन्नू कुमार सिंह की देखरेख में हुआ। मौके पर शिक्षक नजमुल आरफीन, दीपक, मोहम्मद नियाज़, अभिजीत कुमार झा, रंजय कुमार उपस्थित थे। वहीं तीसी उमावि में भी छात्रों के बीच स्कूली बैग वितरण किया गया। वर्ग प्रथम से आठवीं कक्षा के छात्रों को सर्व शिक्षा अभियान अन्तर्गत कीट दिया गया। कीट के साथ कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, इन्सट्रूमेंट बॉक्स आदि भी दिया गया। नया कीट पाकर स्कूल के छात्रों के चेहरे खिल उठे। मौके पर एचएम आलोक कुमार सिंह, मो अखलाक, विपिन कुमार, अनीता कुमारी आदि शिक्षक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.