लखनऊ, फरवरी 13 -- यूजीसी रेगुलेशन लागू किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को विभिन्न छात्र संगठनों ने लखनऊ विश्वविद्यालय से समता संवर्धन मार्च निकाला। पुलिस ने मार्च को गेट नम्बर एक पर रोक दिया। इस दौरान छात्र नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई। पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया। हालांकि बाद में छात्रों को छोड़ दिया गया। लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नम्बर तीन से छात्रों ने मार्च शुरू किया। हाथों में तख्तियां और तस्वीरें लिये नारे लगाते हुए छात्र आगे बढ़े और हनुमान सेतु के सामने गेट नम्बर-एक के पास पहुंचते ही भारी संख्या में मौजूद पुलिसबल ने बैरीकेटिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। छात्र परिवर्तन चौक तक जाने पर अड़े रहे लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोक हुई। पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत म...