मिर्जापुर, फरवरी 5 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के मुस्किरा गांव स्थित विंध्यवासिनी इंटर कालेज में गुरुवार को कक्षा बारह के छात्रों के दो गुटों में मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई। छात्रों की मारपीट देख अध्यापकों भी समझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने दोनों गुटों के छात्रों को समझा बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। बच्चों के भविष्य को देखते हुए पुलिस ने कोई विधिक कार्रवाई नहीं की। प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र ने बताया कि कक्षा बारह के छात्र मामूली विवाद को लेकर मारपीट कर लिए थे। सभी को समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी। पीआरवी को मौके पर भेज कर छात्रों को समझा बुझा कर घर भेज दिया गया। साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि यदि दोबा...